कूलाम का नियम (Kulam ka Niyam) | Coulomb’s law in Hindi

कूलाम का नियम (Kulam ka Niyam) – हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारे एक और नई पोस्ट में आज की इस पोस्ट के अंदर हम बात करने वाले कूलाम के नियम(Kulam ka Niyam) के बारे में इस पोस्ट को पढ़ने के बाद कूलाम का नियम(Kulam ka Niyam) आपको बिल्कुल एकदम अच्छे से समझ में आ जाएगा साथ में कूलाम के नियम से संबंधित जितने भी आपके डाउट है वह इस पोस्ट को पढ़ने के बाद क्लियर हो जाएंगे अगर फिर डाउट रह भी जाते हैं तो आप हमसे कमेंट में पूछ सकते हो हम उसके ऊपर भी नईपोस्ट लिख देंगे तो चलिएआज की पोस्ट को शुरू करते हैं इस पोस्ट के अंदर हम बात करने वाले हैं कूलाम का नियम हिंदी भाषा में कक्षा बारहवीं के लिए तो चले स्टार्ट करते हैं

कूलाम के नियम ( Kulam Ka niyam ) की परिभाषा

कूलाम का नियम (Kulam ka Niyam) –

 इस नियम के अनुसार निर्वात या वायु में स्थित दो स्थिर आवेशों के मध्य लगने वाला बल (आकर्षण या  प्रतिकर्षण) उन आवेशों के गुणनफल के समानुपाती तथा उनके बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है इसे कूलाम का नियम कहते हैं |
कूलाम का नियम (Kulam ka Niyam) | Coulomb's law in Hindi Class

F ∝  Q1 x Q2

F ∝ R2

 F ∝ q1q2/R2

F= k x q1xq2/R2

जहां q1 q2 आवेश तथा R2 उनके बीच की दूरी है

जहां k = नियतांक जिसका मान = 1/ 4 π ε0 = 9 x 109 N⋅m2⋅C−2

ε0 = निर्वात की विद्युतशीलता = 8.85 x 10−12 C2 N⋅m-2

कूलाम का नियम (Kulam ka Niyam)

कूलाम के नियम ( Kulam Ka Niyam ) का सूत्र

{\displaystyle |F|=k_{\text{e}}{\frac {|q_{1}||q_{2}|}{r^{2}}}}

कूलाम के नियम ( Kulam Ka Niyam) के लिए ग्राफ

कूलाम का नियम( Kulam Ka Niyam )यदि कोई माध्यम उपस्थित हो

जैसा कि आपने ऊपर पड़ा था कूलाम का नियम निर्वात या वायु के लिए तो अगर उसकी जगह अगर हम माध्यम को चेंज कर दें तो कूलाम के नियम में थोड़ा सा परिवर्तन हो जाता है वह परिवर्तन इस प्रकार है कि जहां हम निर्वात की विद्युतशीलता लेते थे उसकी जगह हम उस माध्यम की विद्युतशीलता लेंगे और उसको इस प्रकार व्यक्त करेंगे –

कूलाॅम के नियम( Kulam Ka Niyam) का सदिश रूप

माना q1 व q2 दो बिन्दु आवेश है जो कि दो बिन्दु M व N पर रखे हैं इनके बीच दूरी r है जैसा कि चित्र में दिखाया गया है।

कूलाॅम का सदिश रूप
कूलाॅम का सदिश रूप

F21 =

  • 1 = जिस पर बल लग रहा हैं
  • 2 = जिसके द्वारा बल लगाया जा रहा हैं

कूलाॅम नियम ( Kulam Ka Niyam) के लिए अध्यारोपण का सिद्धांत

माना m बिंदु आवेशों का समूह – q1,q2,q3,q4…..qn आकाश में वितरित है सभी आवेश एक दूसरे पर बल लगाते हैं | माना q2,……qn आवेश द्वारा आवेश q1 पर आरोपित बल F12,F13………F1n है तो अध्यारोपण के सिद्धांत के अनुसार आवेश q1 पर लगने वाला परिणाम बल

कूलाॅम नियम की सीमाएं ( Kulam Niyam Ki Seemaaye )

कूलाम नियम की कई सारी सीमाएं भी है जो आपको जानना बहुत जरूरी है और इस रिलेटेड आपके एग्जाम में भी सवाल पूछा जा सकता है कि कूलाॅम नियम की सीमाएं बताइए तो आप इन सीमाओं को अपने एग्जाम में लिख सकते हैं और पूरे में से पूरे मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं तो चलिए बात करते हैं –

  1. कूलाॅम नियम की पहली सीमा यह है कि यह केवल बिंदु आवेशों के लिए मान्य है अर्थात यह बहुत ही छोटे आवेशों के लिए ही लागू होता है
  2. कूलाम के नियम की दूसरी सीमा है यह है कि यह केवल स्थिर आवेशों के लिए लागू होता है अर्थात आवेश गति करते हुए नहीं होने चाहिए वे रुके हुए होने चाहिए तभी कूलाम का नियम लागू हो सकता है

कूलाॅम नियम से संबंधित आंकिक प्रश्न कैसे करें ( Kulam Niyam Ke Numerical kaise Kare )

  • कूलाॅम नियम से संबंधित आंकिक प्रश्न करने के लिए सबसे पहले तो आप को गुलाम नियम के अंदर जितने भी सूत्र आते हैं वह सभी सूत्र आपको याद होने चाहिए
  • कूलाम के नियम से संबंधित सवाल करने के लिए आपको k का मान याद कर लेना क्योंकि जब आपके kका मान याद कर लोगे तो फार्मूले में आपके k का मान रख के उत्तर निकाल सकते हो
  • कूलाॅम नियम से संबंधित आंकिक प्रश्न करने के लिए आपको माइक्रो मिली नैनो और पिको कूलाम के जानकारी होनी चाहिए 3 का मान कितना होता है
  • कूलाम से संबंधित सवाल करने के लिए आपको यूनिट कन्वर्जन आना चाहिए मतलब अगर दूरी सेंटीमीटर में दे रखे हो तो आपको उसको मीटर में बदलना चाहिए इस हिसाब से आपको सवाल पूछे जा सकते तो आपको यूनिट कन्वर्जन आना चाहिए

अंतिम शब्द

हां तो दोस्तों आपको आज की हमारी पोस्ट पसंद आई होगी हमने इसमें कूलाम से संबंधित जो भी जानकारी है वह आपको प्रोवाइड करवाने की कोशिश की है अगर फिर भी कुछ जानकारी रह गई है तो आप हमसे कमेंट में पूछ ले हम इस आर्टिकल को बाद में अपडेट कर देंगे अगर कुछ जानकारी छूट जाती है तो और अगर कुछ मिस्टेक हो जाती तो भी आप हमें कमेंट में बता सकते हैं ताकि उसको सुधार कर लें और अगर आपको स्टडी रिलेटेड कोई भी डाउट आप कमेंट से हम उसका जवाब देने का प्रयास करेंगे हमने बहुत ही मेहनत करके इस पोस्ट को लिखा है तो अगर हो सके तो आप इसको शेयर कर दीजिए एंड पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर धन्यवाद

कूलाॅम नियम( kulam niyam) से संबंधित सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न

कूलाॅम नियम की परिभाषा क्या है ? (Kulam Ka Niyam )

इस नियम के अनुसार निर्वात या वायु में स्थित दो स्थिर आवेशों के मध्य लगने वाला बल (आकर्षण या प्रतिकर्षण) उन आवेशों के गुणनफल के समानुपाती तथा उनके बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है इसे कूलाम का नियम कहते हैं |

कूलाम नियम(kulam Niyam) का सूत्र क्या है ?

F= k x q1xq2/R2

Leave a Comment